फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीफ जस्टिस का पीएम मोदी पर निशाना, कहा लोगों को इंसाफ दिलाने पर भी बोलते

Mon, 15 Aug 2016 12:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चीफ जस्टिस जीएस ठाकुर
विज्ञापन
चीफ जस्टिस टीएस ठाकुर ने पीएम नरेंद्र मोदी के लाल किले से दिए भाषण पर निशाना साधा है। ठाकुर ने कहा, 'मेरी पोजिशन और मेरे बारे में सब जानते हैं। मैं बेबाकी से बोलता हूं। मैं वो बात बोलता हूं जो आपके दिल में है और आपके दिल को छू जाए।' जस्टिस ठाकुर ने कहा, 'मैं जहां पहुंचा वो जगह सबसे ऊपर है, मैं क्या सोचता हूं, मुझे यह कहने में जरा भी झिझक नहीं है।'
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा, 'करीब डेढ़ घंटे तक देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री का भाषण सुना। उन्होंने गरीबी हटाने की बात की, अच्छी स्कीम लाने की बात की, वो सब ठीक है। मुझे उम्मीद थी कि वह  देश वासियों के लिए इंसाफ के बारे में भी सोचेंगे। जजों की नियुक्ति के बारे में बात होगी।'

गौरतलब है कि केंद्र सरकार और न्यायपालिका के बीच जजों की नियु्क्ति को लेकर टकराव की स्थिति बनी थी। केंद्र ने जजों की नियुक्ति के लिए कोलेजियम सिस्टम को  समाप्त कर राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्त‍ि आयोग बनाने का प्रस्ताव दिया था जिस सुप्रीम कोर्ट ने रदद् कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चीफ जस्टिस ने शेर से बयां किया दर्द

चीफ जस्टिस जीएस ठाकुर
जस्टिस ठाकुर ने जजों की कमी का मामला उठाते हुए कहा कि मुकदमा का निपटारा अंग्रेजी राज से धीमा है। स्वतंत्रता दिवस पर सुप्रीम कोर्ट में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए जस्टिस ठाकुर ने कहा शेर पढ़ा , 'गुल फेंके है औरों की तरफ बल्कि समर भी, ऐ खानाबर अंदाज़-ए-चमन कुछ तो इधर भी ' जस्टिस ठाकुर ने अपने शेर का मतलब बताते हुए कहा कि 'तुमने दूसरों को फूल और फल दिए। कुछ हमारी तरफ भी भेज दो' 

दरअसल सुप्रीम कोर्ट में आयोजित कार्यक्रम ध्वजारोहण के समय झंडे की गांठ न खुली तो खंभे को निकलना पड़ा। इस घटना का उदाहरण देते हुए,  चीफ जस्टिस ने कानून मंत्री पर निशाना साधा और कहा, 'लॉ मिनिस्टर गांठ के पक्के हैं। हम भी अपनी गांठ के पक्के हैं। आपने हमारी गांठ भी देख ली। हम तो खंभा उखाड़कर भी झंडा फहरा देते हैं।'
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें