फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीबी मरीजों के लिए आधार कार्ड जरूरी, तभी देगी सरकार 'नगद सहायता'

Thu, 22 Jun 2017 01:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
विज्ञापन
आधार कार्ड वाले टीबी मरीजों को सरकार देगी 'नकद सहायता' - फोटो : the wire
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देशभर में मौजूद टीबी के सभी मरीजों के पास आधार कार्ड होना एक जरूरी दस्तावेज बताया है। खबर है कि जिस टीबी मरीज के पास आधार कार्ड होगा उसे टीबी के इलाज के दौरान सभी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम (RNTC)  के तहत ये योजना बनाई गई है। सरकारी नोटिस के अनुसार जबतक टीबी मरीज के पास आधार कार्ड नहीं होगा उसे इस स्कीम के तहत किसी भी तरह की सुविधा नहीं दी जाएगी।

बता दें कि स्कीम के तहत टीबी मरीजों को 'सशर्त नकदी सहायता' दी जाएगी जिसमें स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले निजी वार्डर और उपचार समर्थकों को रखा जाएगा। वहीं, इस स्कीम को लेकर आरएनटीसी का कहना है इस स्कीम का उद्देश्य देशभर में टीबी के सभी मरीजों तक पहुंचकर उन्हें जल्द से जल्द ठीक करना है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भारत में 2015 में टीबी के 2.8 मिलियन से भी ज्यादा मामले सामने आए हैं। वहीं, इन सभी मामलों की विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) दवारा समीक्षा की गई और भारत को टीबी रोग के चलते डब्ल्यूएचओ को रिपोर्ट करने को कहा गया। लेकिन ये बात सामने आई है कि 2015 में अकेले भारत में ही टीबी के 6.1 मिलिनय केस डब्ल्यूएचओ को रिपोर्ट किये गए हैं। 

लेकिन, कई हेल्थ कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें अभी तक इस स्कीम के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है और ना ही किसी आधार कार्ड रखने वाले टीबी मरीज को इसका लाभ मिला है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें