फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : 18 राज्यों में संक्रमण दर 20 फीसदी से ज्यादा, जानें स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज क्या कुछ कहा

Thu, 13 May 2021 04:42 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 8 राज्यों में 50,000 से 1 लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 16 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है।  
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस वार्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना महामारी के कहर के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बड़ी जानकारी दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार देश के 18 राज्यों में संक्रमण दर अब भी 20 फीसदी से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि देश में 12 राज्य ऐसे हैं जहां 1 लाख से भी ज्यादा सक्रिय मामले हैं। 8 राज्यों में 50,000 से एक लाख के बीच सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 16 राज्य ऐसे हैं जहां 50,000 से भी कम सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है।  

विज्ञापन


 देश में अब तक 83.26 फीसदी मामले ठीक हुए : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार देश में अब तक 83.26 फीसदी मामले ठीक हुए हैं। देश में करीब 37.1 लाख सक्रिय मामलों की संख्या बनी हुई है। 3 मई को रिकवरी रेट 81.3 फीसदी थी जिसके बाद रिकवरी में सुधार हुआ है। पिछले 24 घंटों में देश में 3,62,727 मामले दर्ज़ किए गए हैं।

देश में 24 राज्यों में 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट: स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि देश में 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां 15 फीसदी से ज्यादा पॉजिटिविटी रेट है। 5-15 फीसदी पॉजिटिविटी रेट 8 राज्यों में है। 5 फीसदी से कम पॉजिटिविटी रेट चार राज्यों में है।  
विज्ञापन


10 राज्यों में संक्रमण दर 25 फीसदी से ज्यादा है : स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के अनुसार 10 राज्यों में संक्रमण दर 25 फीसदी से भी ज्यादा है और 18 राज्यों में संक्रमण दर 20 फीसदी से ज्यादा है जो कि चिंताजनक है और इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


17 करोड़ से अधिक लोगों को लग चुका है टीका
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि टीकाकरण अभियान में तेजी आई है और इस दौरान 17 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लग चुका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें