फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस के 24 घंटे में रिकॉर्ड 773 मामले सामने आए, सरकार का फोकस अस्पताल तैयार करने पर 

Wed, 08 Apr 2020 04:35 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Luv Agarwal, Union Health Ministry - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में लॉकडाउन का तीसरा हफ्ता शुरू हो चुका है। इसके बावजूद कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में कमी होने के बजाय लगातार बढ़ोतरी होती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में 773 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जो अब तक के सर्वाधिक हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि वे नए अस्पताल तैयार करने और संदिग्धों पर नजर रखकर उनका पीछा करने पर फोकस रखें। 

विज्ञापन


इससे पहले छह अप्रैल को संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 700 पार गया था। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बुधवार को जानकारी दी कि एक दिन के भीतर 773 नए मामले सामने आए हैं और 24 घंटे में 32 लोगों की मौत हो गई। देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 5194 तक पहुंच चुकी है जबकि मरने वालों का आंकड़ा भी 149 हो चुका है। हालांकि इस दौरान 402 लोग स्वस्थ होकर घर भी जा चुके हैं। अग्रवाल ने संक्रमण की गति को रोकने के लिये लागू लॉकडाउन को प्रभावी बताते हुए कहा कि संक्रमण को रोकने के लिये राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के सहयोग  स्थानीय लोगों को इस संक्रामक बीमारी के बारे में जागरुक करने तथा चिकित्सा उपायों को प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है।

इसके अलावा गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने बताया कि निर्माण कार्यों से जुड़े पंजीकृत मजदूरों के लिए 1000 से 6000 रुपये तक नकद राशि दिए जाने की घोषणा की गई है। अभी तक 2 करोड़ निर्माण श्रमिकों को 3000 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। 
विज्ञापन


हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन की भविष्य में भी कोई कमी नहीं 
भारत समेत दुनियाभर में हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन नाम की दवा की मांग बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है। भारत इसका सबसे बड़ा निर्माता है और अमेरिका भी हमसे यह दवा मांग चुका है। संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने सुनिश्चित किया कि न सिर्फ अभी बल्कि भविष्य में इस दवा की कोई कमी नहीं आने वाली है। 

अभी तक सवा लाख से ज्यादा टेस्ट 
आईसीएमआर के आर गंगाखेड़कर ने बुधवार को जानकारी दी कि अभी तक कोरोना वायरस को लेकर 1 लाख 21 हजार 271 टेस्ट किए जा चुके हैं। इसके अलावा आगे की भी तैयारी जारी है। 
 
स्वास्थ्यकर्मियों को दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण
उन्होंने कहा कि इसके तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय के दीक्षा प्लेटफार्म पर कोरोना संबंधी विशेष प्रशिक्षण शुरु किया गया है। अग्रवाल ने कहा कि मंत्रालय द्वारा शुरू किए गए इंटीग्रेटेड फील्ड लेवल ट्रेनिंग कोर्स के तहत स्वास्थ्य कर्मियों, एनसीसी और एनएसएस सहित अन्य सामाजिक संगठनों के स्वयंसेवकों को कोरोना के संक्रमण को रोकने और चिकित्सा उपायों के बारे में लोगों को जागरुक करने सहित अन्य जरूरी क्रियाकलापों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

तीन स्तरीय कार्ययोजना पर काम शुरू 
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने बताया कि संक्रमण के दायरे में आए लोगों के इलाज के लिए घोषित तीन स्तरीय कार्ययोजना पर भी राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम कर शुरू दिया गया है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें