फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड महामारी: कोरोना से मौत के आंकड़े छिपाने पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी सफाई

Thu, 15 Jul 2021 06:48 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़ों से ज्यादा मौत होने की खबरों का किया खंडन किया। एचएमआईएस में हुई मौतों का हवाला देते हुए मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अन्य सूचना की अनुपस्थिति में इन मौतों को कोविड-19 के कारण हुई मौत ही माना जाना चाहिए। 
विज्ञापन
corona death in India - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को अपने एक बयान में कोरोना की उच्च मृत्यु दर का दावा खारिज किया है। मंत्रालय ने कहा कि कुछ अनुमान पर कोरोना के कारण अधिक लोगों की मौत होने का दावा गलत है। ऐसी खबर में निष्कर्ष निकालने के लिए सिविल पंजीकरण व्यवस्था (सीआरएस) और एचएमआईएस के आंकड़ों की तुलना की गई है।

विज्ञापन


आंकड़ों से ज्यादा मौत होने की खबरों का किया खंडन
इनका कोई ठोस आधार नहीं है। एचएमआईएस में हुई मौतों का हवाला देते हुए मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अन्य सूचना की अनुपस्थिति में इन मौतों को कोविड-19 के कारण हुई मौत ही माना जाना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़ों से ज्यादा मौत होने की खबरों का किया खंडन किया। 

बयान में कहा कि इन खबरों के अनुसार 2,50,000 से अधिक मौत अज्ञात वजह से हुई। बिना किसी आधार के किसी भी मौत को कोविड-19 की वजह से बताना गलत है और इस तरह के अनुमान केवल कल्पना की उपज हैं।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बयान में कहा कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निरंतर इस खास व्यवस्था में आंकड़ों को अपडेट करने की जिम्मेदारी दी गई है। मौत की संख्या के मामले में किसी भी विसंगति से बचने के लिए आईसीएमआर ने मृत्यु दर की कोडिंग के लिए डब्ल्यूएचओ द्वारा सुझाए गए आईसीडी-10 कोड्स के अनुसार सभी मौतों को सही तरीके से दर्ज करने के लिए भारत में कोविड-19 संबंधी मौतों को दर्ज करने में उचित मार्गदर्शन जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें