फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के लिए रेमेडिसविर दवा के आपातकाल स्थिति में इस्तेमाल की दी मंजूरी

Sun, 14 Jun 2020 06:38 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेमडेसिविर दवा - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और गंभीर स्थिति को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 की जांच चिकित्सा में एक नई दवा को शामिल करने का फैसला किया है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोविड-19 के लिए एक अपडेटेड क्लिनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल जारी किया गया है, जिसमें रेमेडिसविर दवा को 'जांच उपचार' के रूप में शामिल किया गया है। हालांकि इसका इस्तेमाल आपातकाल की स्थिति में केवल टोसिलीजुमाब (Tocilizumab) & कॉनवलेसिरे (Convalesire) प्लाज्मा के साथ ही लिया जा सकता है।

विज्ञापन

 


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोरोनो वायरस लक्षणों की सूची में गंध (एनोस्मिया) और स्वाद का पता नहीं चलना (एजुसिया) जैसे दो प्रमुख लक्षण भी जोड़े गए हैं। इससे पहले, बीमारी की शुरुआत के दौरान, कई मामलों में पाया गया था कि रोगियों को गंध और स्वाद का पता नहीं चल रहा है।

प्रोटोकॉल के नए सेट में, मंत्रालय ने गंभीर मामलों में एजिथ्रोमाइसिन के संयोजन में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन का उपयोग करने और आईसीयू प्रबंधन की आवश्यकता की पहले की सिफारिश को हटा दिया है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के संक्रमण के लिए कल जारी किए गए अपने संशोधित क्लिनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल में कहा कि मलेरिया रोधी दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (एचसीक्यू) केवल बीमारी के प्रारंभिक चरण में इस्तेमाल किया जाना चाहिए और महत्वपूर्ण मामलों में इससे बचा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें