फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा: सरकारी अस्पताल में डॉक्टर करवा रहा था गर्भपात, स्वास्थ्य मंत्री ने पकड़ा रंगे हाथ

Thu, 23 May 2019 06:28 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिपुरा
विज्ञापन
सुदीप रॉय बर्मन ने सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को रंगे हाथ गर्भपात करते हुए पकड़ा - फोटो : ANI
विज्ञापन

त्रिपुरा के स्वास्थ्य मंत्री सुदीप रॉय बर्मन ने बुधवार को बीरचंद्र मनु में स्थित सरकारी अस्पताल में एक डॉक्टर को रंगे हाथ गर्भपात करते हुए पकड़ा। आरोपी डॉक्टर की पहचान अजय बिस्वास के तौर पर हुई है। पुख्ता जानकारी के आधार पर बर्मन, वरिष्ठ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे और सीधे प्रसूति गृह में चले गए। जहां डॉक्टर गर्भपात करवा रहा था।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए बर्मन ने कहा, 'कल मुझे जानकारी मिली कि पैसे लेकर सरकारी अस्पताल में गर्भपात कराया जा रहा है। मैं अन्य अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी प्रोटोकॉल का उल्लंघन है और यह गंभीर अपराध है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।'




स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पिछले ढाई साल से यह कार्य चल रहा था। स्थानीय सूत्रों के अनुसार डॉक्टर गर्भपात के 12 से 15 हजार रुपये लेता था। मंत्री और उनकी टीम ने स्वास्थ्य टीम के साथ बातचीत की। जिन्होंने बताया कि गर्भपात के बाद भ्रूण को पास के सेप्टिक टैंक या अस्पताल के पीछे वाले गढ्ढे में फेंक दिया जाता था। बर्मा का कहना है कि इस रैकेट में स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी भी संलिप्त हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें