फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारी: ब्लैक फंगस पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने जताई चिंता, बोले- बढ़ रहा दवा का उत्पादन

Fri, 21 May 2021 01:59 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देशभर में रिपोर्ट किए जा रहे ब्लैक फंगस के मामलों को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने इस फंगल इंफेक्शन के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की।
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में कोरोना महामारी के साथ ही ब्लैक फंगस (म्यूकोरमाइकोसिस) का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने चिंता जताई है। बता दें, म्यूकरमाइकोसिस को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने आज यानी शुक्रवार (21 मई) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि इस फंगल इंफेक्शन की दवा का उत्पादन बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की
बता दें, प्रेस कॉन्फ्रेंस के अलावा आज केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक बैठक भी की। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में डॉ. हर्षवर्धन ने मौजूदा कोविड स्थिति और टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा, 'मार्च 2021 से छत्तीसगढ़ में कोरोना के सबसे अधिक प्रसार हुआ। यहां पॉजिटिव दर सबसे ज्यादा रही। 1 मई के बाद से राज्य में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। जीनोम सिक्वेंसिंग में 20 प्रतिशत नमूनों में हमने कोरोना का B.1.617 म्यूटेंट पाया।' हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 35 हजार एक्टिव केस
डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कोरोना के 35 हजार एक्टिव केस हैं। यहां सैंपल पॉजिटिविटी 9.57 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में कांगड़ा, मंडी, सोलन, शिमला और हमीरपुर में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी गई है। हमने इन जगहों पर कोरोना के बढ़ते हुए मामलों की वजह को रेखांकित किया है। इसमें विवाह, धार्मिक सभा और स्थानीय चुनाव जैसे कारण शामिल हैं।
विज्ञापन




गोवा में 1.59 प्रतिशत है मृत्यु दर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गोवा में कोरोना के 22 हजार एक्टिव केस हैं और यहां रोजाना करीब 1200 नए मामले सामने आ रहे हैं। गोवा में मृत्यु दर 1.59 प्रतिशत है। इसके अलावा गोवा मेडिकल कॉलेज में ब्लैक फंगस के 4 मरीज भर्ती हैं। उन्होंने आगे कहा, ‘मैं इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि हमें कोविड टीकाकरण को बढ़ाने की जरूरत है। हमारे पास जो भी टीके उपलब्ध हैं, हमें उन्हें जल्द से जल्द देना होगा। आने वाले महीनों में देश में उत्पादन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें