फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health: बेहतर सेहत के लिए 4 घंटे शारीरिक गतिविधि-आठ घंटे की नींद जरूरी, 2000 से ज्यादा लोगों पर किया गया शोध

Tue, 30 Apr 2024 02:15 AM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

एक चिकित्सा अध्ययन में शोधकर्ताओं का कहना है कि चार घंटे की शारीरिक गतिविधि में हल्का, मध्यम या तीव्र व्यायाम शामिल है। इसमें पैदल चलना, तेज चलना और जिम के दौरान वर्कआउट शामिल है। तीव्रता वाली गतिविधि काम करने से लेकर रात का खाना बनाने तक हो सकती है। दिनचर्या में छह घंटे बैठना और पांच घंटे खड़े रहना भी शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन
Sleep - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने दावा किया है कि बेहतर सेहत के लिए हर दिन व्यायाम और नींद बहुत जरूरी है। चार घंटे की शारीरिक गतिविधि और आठ घंटे की नींद को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

विज्ञापन


एक चिकित्सा अध्ययन में शोधकर्ताओं का कहना है कि चार घंटे की शारीरिक गतिविधि में हल्का, मध्यम या तीव्र व्यायाम शामिल है। इसमें पैदल चलना, तेज चलना और जिम के दौरान वर्कआउट शामिल है। तीव्रता वाली गतिविधि काम करने से लेकर रात का खाना बनाने तक हो सकती है। दिनचर्या में छह घंटे बैठना और पांच घंटे खड़े रहना भी शामिल होना चाहिए। यह शोध ऑस्ट्रेलिया की स्विनबर्न यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ताओं ने दो हजार से भी ज्यादा लोगों के दैनिक जीवन पर विश्लेषण से किया है।

प्रो. क्रिश्चियन ब्रैकेनरिज का कहना है कि अक्सर लोगों को यह पता नहीं होता कि आदर्श दिनचर्या क्या होती है? किन विकल्पों पर गौर करने से हम अपनी दिनचर्या को बेहतर और स्वस्थ बना सकते हैं? इसके लिए वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर इस अध्ययन में बताने की कोशिश की गई है। डायबेटोलोजिया जर्नल में छपे इस शोध के मुख्य लेखक ब्रैकेनरिज ने कहा कि मधुमेह के लिए भी लाभदायक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें