फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nisha Kalita: AWWA की क्षेत्रीय अध्यक्ष बोलीं- महिलाओं पर बहुत सारी जिम्मेदारियां, सेहत पर देना होगा ध्यान

Fri, 13 Jan 2023 11:04 PM IST
गुलाम अहमद एन. अर्जुन, कोलकाता

सार

पूर्वी सेना के मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कैंसर सहित कई अन्य रोगों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया और यह भी बताया गया कि हम उनको कैसे रोक सकते हैं और किस तरह से बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
Health Education Program organised by Army - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (एडब्ल्यूडब्ल्यूए) की क्षेत्रीय अध्यक्ष निशा कलिता कोलकाता में पूर्वी कमान के मुख्यालय में भारतीय सेना द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिक्षा कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमारे देश में महिलाएं अपनी सेहत पर बहुत ध्यान नहीं देतीं। भले ही समय के साथ काफी जागरुकता आ गई हो, लेकिन जानकारी का अभाव ही बीमारियों का मूल कारण है। महिलाओं को अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि उन पर बहुत सारी जिम्मेदारियां होती हैं।

विज्ञापन


पूर्वी सेना के मुख्यालय में स्थित अल्बर्ट एक्का ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. विकास कुमार अग्रवाल, वीसीसीसी के वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट और स्वास्थ्य कोच विभा अग्रवाल थीं। इस कार्यक्रम कैंसर सहित कई अन्य रोगों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया और यह भी बताया गया कि हम उनको कैसे रोक सकते हैं और किस तरह से बचाव कर सकते हैं। डॉ. विकास अग्रवाल ने विभिन्न प्रकार के कैंसर के कारणों और उपचार पर प्रकाश डाला। दूसरी ओर, विभा अग्रवाल ने 'भोजन ही औषधि है' विषय पर बात की।

कार्यक्रम में डेंटल सर्जन लेफ्टिनेंट कर्नल कृति शर्मा ने दांतों के रख-रखाव पर विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी लोगों ने इस कार्यक्रम का भरपूर स्वागत किया। आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन पूर्वी कमान की क्षेत्रीय अध्यक्ष निशा कलिता ने कहा, इस तरह के आयोजन होते रहने चाहिए। आयोजकों को उन्होंने इस तरह के शानदार आयोजन के लिए बधाई दी। कार्यक्रम का आयोजन मेजर जनरल अनुपम चट्टोराज, पूर्वी कमान के मेजर जनरल मेडिकल के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें