फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नायडू से मिले बिड़ला: संसद में दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर जताई चिंता, बोले- सदस्यों का अमर्यादित व्यवहार बर्दाश्त नहीं

Thu, 12 Aug 2021 07:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मानसून सत्र में संसद के दोनों सदनों में हुए हंगामे व अशोभनीय व्यवहार को देखते हुए यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। 
 
विज्ञापन
स्पीकर ओम बिड़ला व राज्यसभा सभापति वेंकैया नायडू - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने गुरुवार को राज्यसभा के सभापति व उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू से मुलाकात की। उप राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार दोनों सदनों के प्रमुखों ने हालिया मानसून सत्र में संसद में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं पर चर्चा की और उन पर चिंता जताई। उन्होंने हंगामा करने वालों सांसदों पर कार्रवाई की आवश्यकता महसूस की। 

 

दोनों सदनों के प्रमुखों ने संसद में हुई घटनाओं की समीक्षा भी की। दोनों नेताओं ने कुछ सांसदों के व्यवहार पर गहरी चिंता प्रकट की। उन्होंने महसूस किया कि सदस्यों का ऐसा अनियंत्रित व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और उनके खिलाफ उपयुक्त कार्रवाई की जाना चाहिए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें