फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान की शांति परिषद के प्रमुख अब्दुल्ला ने की एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात, इस मुद्दे पर हुई चर्चा

Wed, 07 Oct 2020 10:47 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Abdullah Abdullah and Ajit Doval - फोटो : ANI
विज्ञापन

पांच दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे अफगानिस्तान की शांति परिषद के प्रमुख अब्दुल्ला अब्दुल्ला ने बुधवार को एनएसए अजीत डोभाल से दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में मुलाकात की। मुलाकात के बाद अब्दुल्ला ने भारत को आमंत्रण देने के लिए धन्यवाद कहा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अजीत डोभाल के साथ युद्धग्रस्त देशों में महत्वपूर्ण शांति पहल को लेकर बात हुई और दोहा में हुए अफगान शांति प्रक्रिया एवं वार्ता को लेकर भी चर्चा हुई। अब्दुल्ला ने कहा कि भारत द्वारा किए गए हर तरह की शांति प्रयासों और समझौते को हमारा पूर्ण समर्थन रहेगा। 
उन्होंने आगे कहा कि हमलोग एक स्वतंत्र, लोकतांत्रिक, संप्रभु और शांतिपूर्ण अफगानिस्तान के पक्ष में है, जहां आतंकवाद के लिए कोई जगह न हो। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए निरंतर समर्थन और शांति प्रयासों में रचनात्मक भूमिका के लिए भारत का शुक्रिया अदा किया। गौरतलब है कि तालिबान और अफगान सरकार 19 साल के युद्ध को समाप्त करने के लिए पहली बार सीधी बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें