फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: मुडा जमीन आवंटन घोटाले में ईडी ने तेज की जांच, पूर्व अध्यक्ष के मैरीगौड़ा से की गई पूछताछ

Thu, 14 Nov 2024 05:14 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

मुडा (मैसूर अर्बन डेवलेपमेंट अथॉरिटी) घोटाला करीब 3.2 एकड़ जमीन के घोटाले से जुड़ा है। इस जमीन के एवज में मुडा ने सीएम सिद्धारमैया की पत्नी को प्लॉट आवंटित किए थे। आरोप है कि इन प्लॉट के आवंटन में कथित अनियमितता बरती गई।
विज्ञापन
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) जमीन आवंटन मामले में ईडी ने जांच तेज कर दी है। सीएम सिद्धारमैया, उनकी पत्नी से पूछताछ के बाद मुडा के पूर्व अध्यक्ष के मैरीगौड़ा से पूछताछ की गई। मैरीगौड़ा ने शांतिनगर स्थित केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए।

विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को ईडी ने रायचूर के कांग्रेस सांसद जी कुमार नाइक, एक पूर्व आईएएस अधिकारी और सिद्धारमैया के निजी सहायक सीटी कुमार से कई घंटों तक पूछताछ की थी।

मैरीगौड़ा चेयरमैन पद से दे चुके हैं इस्तीफा
के मैरीगौड़ा ने पिछले महीने स्वास्थ्य समस्याओं का हवाला देते हुए मुडा के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा था कि मुझे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थी, जिसके कारण मैंने इस्तीफा दिया। मेरे पर कोई दबाव नहीं बनाया गया। 
विज्ञापन


क्या है मुडा घोटाला
मुडा (मैसूर अर्बन डेवलेपमेंट अथॉरिटी) घोटाला करीब 3.2 एकड़ जमीन के घोटाले से जुड़ा है। इस जमीन के एवज में मुडा ने सीएम सिद्धारमैया की पत्नी को प्लॉट आवंटित किए थे। आरोप है कि इन प्लॉट के आवंटन में कथित अनियमितता बरती गई। दरअसल मुख्यमंत्री की पत्नी पार्वती को उनके भाई मल्लिकार्जुन स्वामी ने साल 2010 में 3.2 एकड़ जमीन उपहार स्वरूप दी थी। बाद में यह जमीन मुडा द्वारा किए गए जमीन अधिग्रहण के दायरे में आ गई।

जमीन अधिग्रहण के बदले पार्वती ने मुआवजे की मांग की तो मुडा ने उन्हें 14 प्लॉट आवंटित कर दिए। आरोप है कि ये प्लॉट मूल भूमि की कीमत से काफी ज्यादा कीमत के थे। विपक्षी दलों का आरोप है कि यह कथित घोटाला तीन से चार हजार करोड़ का हो सकता है। इस मामले में लोकायुक्त पुलिस भी जांच कर रही है।  लोकायुक्त पुलिस ने छह नवंबर को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से पूछताछ की थी। सिद्धारमैया एक समन के जवाब में लोकायुक्त पुलिस के समक्ष पेश हुए और लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) टीजे उदेश के नेतृत्व वाली टीम के सवालों के जवाब दिए। इससे पहले 25 अक्तूबर को उनकी पत्नी से पूछताछ की गई थी। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें