फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस के विजयदशमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे एचसीएल के चेयरमेन शिव नादर

Sun, 22 Sep 2019 04:50 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
विज्ञापन
एचसीएल के चेयरमेन शिव नादर (फाइल फोटो)
विज्ञापन

एचसीएल के संस्थापक-चेयरमेन और पद्म भूषण से सम्मानित शिव नादर आठ अक्तूबर को होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के विजयदशमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे जो संघ के मुख्यालय में आयोजित किया जाएगा। संघ के एक पदाधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


आरएसएस का यह सालाना कार्यक्रम है जिस पर राजनीतिक विश्लेषकों की नजर रहती है क्योंकि विजयदशमी पर आरएसएस प्रमुख के भाषण में संघ के साथ-साथ उससे जुड़े संगठनों का आने वाले समय का एजेंडा सामने आता है।

आरएसएस के नागपुर के महानगर संचालक राजेश लोया ने कहा, एचसीएल के संस्थापक-चेयरमेन शिव नादर आठ अक्तूबर को होने वाले विजयदशमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे। आरएसएस की स्थापना केशव बलीराम हेडगेवार ने 1925 में विजयदशमी के दिन की थी। पिछले साल विजयदशमी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें