फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cough Syrup: क्या कफ सिरप के कारण हुईं 14 बच्चों की मौत? किडनी फेल होने पर नागपुर के डॉक्टर ने किया बड़ा दावा

Sun, 05 Oct 2025 09:24 AM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर

सार

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ कफ सिरप के इस्तेमाल के बाद 14 बच्चों की मौत की खबरों के बीच, नागपुर के कलर्स अस्पताल के निदेशक रितेश अग्रवाल साफ किया है कि उन्होंने छिंदवाड़ा में कफ सिरप का सेवन करने वाले बच्चों में किडनी की जटिलताओं के मुख्य कारण की पहचान नहीं की गई है। आइए इस बारे में जानें।
विज्ञापन
कलर्स हॉस्पिटल के निदेशक रितेश अग्रवाल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। कई प्रदेशों में कुछ खास ब्रांड के कफ सिरप पर पाबंदी लगा दी गई है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कोल्ड्रिफ कफ सिरप के इस्तेमाल के बाद 14 बच्चों की मौत की खबरों के बीच, नागपुर के कलर्स अस्पताल के निदेशक रितेश अग्रवाल साफ किया है कि छिंदवाड़ा में कफ सिरप का सेवन करने वाले बच्चों में किडनी की जटिलताओं के मुख्य कारण की पहचान नहीं की गई है।

विज्ञापन


नागपुर रेफर किए गए कुछ बच्चों के बारे में अग्रवाल ने कहा कि अस्पताल में भर्ती बच्चे की हालत गंभीर थी, क्योंकि उसे गुर्दे की गंभीर समस्याएं हो गई थीं। बुखार और 24 घंटे तक पेशाब करने में असमर्थता के बाद इनमें सूजन और उच्च क्रिएटिनिन स्तर मिले थे। बच्चों को छिंदवाड़ा और नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ का अब भी डायलिसिस सहित उपचार चल रहा है।

शनिवार रितेश अग्रवाल ने कहा, "हमारे पास आने वाले मरीज छिंदवाड़ा से हैं, और उनमें से एक बच्चा यहां भर्ती है। शिकायत यह थी कि बच्चे को 2-3 दिन पहले बुखार आया था, और उसके बाद, बच्चे ने 24 घंटे तक पेशाब नहीं किया। उस शिकायत के आधार पर, बच्चे को छिंदवाड़ा में भर्ती कराया गया था। लेकिन वहां प्राथमिक उपचार के बाद भी, बच्चे ने पेशाब नहीं किया, इसलिए डॉक्टर ने जांच की और बच्चे के गुर्दे में सूजन मिला। उसके बाद, बच्चे को नागपुर भेज दिया गया... बच्चा गंभीर हालत में यहां पहुंचा। हमने रक्त परीक्षण किए और पाया कि बच्चे का क्रिएटिनिन और यूरिया का स्तर काफी बढ़ा हुआ था... फिर हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कई परीक्षण किए कि गुर्दे काम कर रहे हैं, लेकिन गुर्दे तब भी काम नहीं कर रहे थे, तो हमने आगे के परीक्षण किए..."
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि बच्चे की किडनी संबंधी बीमारी का कारण अब भी अज्ञात है। हालांकि बच्चा अब डायलिसिस के बाद ठीक हो गया है और पिछले कुछ दिनों से उसकी किडनी सामान्य रूप से काम कर रही है।

अग्रवाल ने कहा, "हमें नहीं पता कि यह स्थिति किसी बीमारी, दवा या किसी अन्य रसायन के कारण थी... बच्चा एक कृषि क्षेत्र से है जहाँ कीटनाशकों का भारी उपयोग होता है... हमने बच्चे को इस स्थिति से उबरने में मदद करने के लिए उसका डायलिसिस किया। पिछले 5-6 दिनों से डायलिसिस की कोई आवश्यकता नहीं पड़ी है। बच्चे का क्रिएटिनिन स्तर सामान्य हो गया है। अब बच्चे का मूत्र उत्पादन काफी सामान्य है... हम अभी भी मुख्य कारण की पहचान नहीं कर पाए हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें