बिजली उपकरण कंपनी हैवेल्स ने कहा कि वह लॉयड्स इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग का उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु कारोबार करीब 1,600 करोड़ रुपये में खरीदेगी। हैवेल्स के बोर्ड ने इसकी मंजूरी दे दी है। इस खरीद से हैवेल्स उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु उद्योग में कदम रखेगी।
यह अधिग्रहण विभिन्न प्रकार की छानबीन पर निर्भर करेगा और सौदा आठ सप्ताह में पूरा हो जाने का अनुमान है। सौदे की राशि का भुगतान डेट और आंतरिक स्रोतों से जुटाई गई राशि दोनों को मिलाकर किया जाएगा। इस खबर के बाद सोमवार को लॉयड्स के शेयरों में 15 फीसदी से भी अधिक की गिरावट आई।