फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हाथरस दुष्कर्म मामले पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा 'योगी जी के प्रदेश में कभी भी गाड़ी पलट जाती है'

Wed, 30 Sep 2020 04:29 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : ANI
विज्ञापन

Hathras Gangrape Case: भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने हाथरस दुष्कर्म मामले को लेकर कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और जल्द ही मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट भेज दिया जाएगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक 19 वर्षीय दलित युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं, इलाज के दौरान युवती की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। 

विज्ञापन


विजयवर्गीय ने कहा, 'आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट भेज दिया गया है। आरोपियों को जेल भेजा जाएगा। योगी जी जो वहां के सीएम हैं। मैं जानता हूं कि उनके प्रदेश में कभी भी गाड़ी पलट जाती है।'
 

बता दें कि हाथरस जिले में गत 14 सितंबर को कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म और गला दबाए जाने की घटना की शिकार हुई 19 वर्षीय दलित युवती ने मंगलवार सुबह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर के मुताबिक लड़की ने अपने साथ दुष्कर्म की वारदात के बारे में पुलिस को पहले कुछ नहीं बताया था मगर बाद में मजिस्ट्रेट को दिए गए बयान में उसने आरोप लगाया कि संदीप, रामू, लवकुश और रवि नामक युवकों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया था। विरोध करने पर जान से मारने की कोशिश करते हुए उसका गला दबाया था। 

वहीं, हाथरस दुष्कर्म मामले की गंभीरता को देखते हुए पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है और कहा कि वह आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। इस बात की जानकारी सीएम योगी ने एक ट्वीट के जरिए दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथरस की घटना पर वार्ता की है और कहा है कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें