रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि मैं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से कल लखनऊ में मिलूंगा और हाथरस की घटना पर बात करूंगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में चारों आरोपियों को फांसी होनी चाहिए।
बता दें कि इससे पहले हाथरस कांड के विरोध में टीएमसी सांसदों का दल हाथरस पहुंचा। लेकिन पुलिस ने गांव में घुसने से रोक दिया और सांसदों का कहना है कि पुलिस की तरफ से बदसलूकी की गई। हालांकि प्रशासन आरोपों से इंकार कर रहा है।