फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hate speech: दक्षिणपंथी कार्यकर्ता काजल हिंदुस्तानी को जमानत, नफरती भाषण के आरोप में किया गया था गिरफ्तार

Thu, 13 Apr 2023 11:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, ऊना (गुजरात)

सार

शर्तों के मुताबिक काजल को चार्जशीट दाखिल होने तक हर महीने दो बार अपने आवास के पास पुलिस स्टेशन में उपस्थित होकर हाजिरी लगानी होगी। कोर्ट ने यह शर्त भी लगाई कि सुनवाई के लिए उपस्थित होने के अलावा वह सुनवाई पूरी होने तक गिर सोमनाथ जिले में प्रवेश नहीं करेगी।
विज्ञापन
काजल हिंदुस्तानी - फोटो : ट्विटर/काजल हिंदुस्तानी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिणपंथी कार्यकर्ता काजल हिंदुस्तानी को कोर्ट ने जमानत दे दी है। काजल को गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के ऊना कस्बे में कथित तौर पर नफरत फैलाने वाले भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। ऊना की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा असोदिया ने जामनगर निवासी काजलको कुछ शर्तों के साथ जमानत दी। कोर्ट ने दो दिन पहने काजल की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया था।

विज्ञापन


शर्तों के मुताबिक, उन्हें चार्जशीट दाखिल होने तक हर महीने दो बार अपने आवास के पास पुलिस स्टेशन में उपस्थित होकर हाजिरी लगानी होगी। कोर्ट ने यह शर्त भी लगाई कि सुनवाई के लिए उपस्थित होने के अलावा वह सुनवाई पूरी होने तक गिर सोमनाथ जिले में प्रवेश नहीं करेगी। इसके अलावा अदालत ने आरोपी से यह आश्वासन भी लिया कि जमानत पर छूटने के दौरान वह शिकायतकर्ता या गवाहों को प्रभावित नहीं करेगी या डराएगी नहीं।

इससे पहले दक्षिणपंथी नेता काजल हिंदुस्तानी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। काजल हिंदुस्तानी ने बीते रविवार को ही पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। जिसके बाद काजल हिंदुस्तानी को उना की अदालत के सामने पेश किया गया था। आरोप है कि काजल हिंदुस्तानी ने 30 मार्च को राम नवमी के अवसर पर भड़काऊ भाषण दिया। जिसके चलते एक अप्रैल की रात उना में दंगे हुए। पुलिस ने दो अप्रैल को इस मामले में  एफआईआर दर्ज की और काजल हिंदुस्तानी के खिलाफ आईपीसी की धारा 153, 295 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया था। 
विज्ञापन


अपने ट्विटर बायो में काजल हिंदुस्तानी खुद को एंटरप्रेन्योर, रिसर्च एनालिस्ट, सामाजिक कार्यकर्ता और राष्ट्रवादी बताती हैं। साथ ही वह खुद को गर्व से भारतीय भी बताती हैं। ट्विटर पर काजल हिंदुस्तानी के 92 हजार फॉलोअर्स हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं। विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रमों में भी काजल हिंदुस्तानी शामिल होती रहती हैं। अपने भड़काऊ बयानों के चलते वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। 
बता दें कि उना दो दिनों तक सांप्रदायिक तनाव से धधकता रहा था। इस दौरान दो समुदायों में हिंसक झड़प और पथराव की घटनाएं हुईं थी। पुलिस ने उना हिंसा मामले में 76 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। साथ ही 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी आईपीसी की धारा 323, 337, 143, 147 और 148 के तहत केस दर्ज किया गया था। उना हिंसा मामले में पुलिस ने अभी तक 96 लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें