फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा ने कैंसर तो हिमाचल ने नौनिहालों को बचाने में पाई सफलता

Wed, 31 Oct 2018 01:51 AM IST
परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंसर, मधुमेह,हार्ट अटैक जैसी बीमारियों की रोकथाम और इसे लेकर जागरूकता लाने के लिए हरियाणा ने देश में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। जबकि हिमाचल प्रदेश ने नौनिहालों को बचाने में कामयाबी पाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन दोनों ही राज्यों की सराहना करते हुए इन्हें सम्मानित किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने असम में मंगलवार को इन राज्यों को सम्मानित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य को लेकर कई राज्य बेहतर कार्य कर रहे हैं जबकि अभी कुछ राज्यों पर फोकस होना बाकी है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोगों को जानलेवा बीमारियों से बचाने के लिए आगामी वर्षों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के जरिए मजबूत कड़ी उपलब्ध कराई जाएगी।
मंत्रालय के अनुसार वर्ष 2015 और 2016 की तुलना करने पर भारत में नवजात मृत्युदर में 4 फीसदी की कमी आई है। हिमाचल प्रदेश में सर्वाधिक 15.8 फीसदी, तमिलनाडु और दिल्ली में 14.3 फीसदी गिरावट के साथ इन्हें सम्मानित किया गया। 

इसके अलावा हिमाचल को तीसरा सम्मान ओपीडी में प्रति हजार मरीजों की संख्या पर नियंत्रण लाने के लिए मिला है। शिशु मृत्युदर के मामले में भारत को इन दो वर्षों में 8 फीसदी गिरावट की सफलता मिली है। केरल (16.7), मिजोरम(15.6) और कर्नाटक (14.3) फीसदी की कमी आई है। केंद्रशासित राज्यों में चंडीगढ़ ने शिशुमृत्यु दर में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 33.3 फीसदी कमी हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें