ओम प्रकाश धनखड़ को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह नियुक्ति की है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने एक पत्र जारी कर इस नियुक्ति की जानकारी दी। बता दें कि ओम प्रकाश धनखड़ अभी तक हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी का निर्वाह कर रहे थे। इसके अलावा, नायब सिंह सैनी को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। नायब सिंह कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद हैं। अरुण सिंह ने कहा है कि ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।