फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harsha Murder Case: हर्ष हत्या मामले में एनआईए ने कर्नाटक में एक दर्जन जगहों पर ली तलाशी 

Thu, 30 Jun 2022 09:13 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस मामले में अब तक दस लोगों को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
Harsha murder case - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने बजरंग दल कार्यकर्ता हर्ष की हत्या के सिलसिले में गुरुवार को कर्नाटक में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर तलाशी ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एनआईए के एक प्रवक्ता ने बताया कि मामले के आरोपियों और संदिग्धों के परिसरों में शिवमोग्गा जिले में 13 स्थानों पर तलाशी ली गई। बजरंग दल के सक्रिय सदस्य हर्ष (28) की 20 फरवरी को गौ रक्षा से संबंधित गतिविधियों में शामिल होने के कारण चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


मामला शुरू में शिवमोग्गा जिले के डोड्डापेटे पुलिस स्टेशन द्वारा 21 फरवरी को दर्ज किया गया था और बाद में एजेंसी द्वारा जांच संभालने के बाद 23 मार्च को एनआईए द्वारा फिर से दर्ज किया गया था। इस मामले में अब तक दस लोगों को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है और उन पर मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें