फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब गांव-कस्बों में भी हो सकेगी कोरोना की जांच, सरकार ने लॉन्च की मोबाइल लैब

Thu, 18 Jun 2020 03:17 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोबाइल वैन - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। ऐसे में परीक्षणों को रफ्तार देने की कोशिश में गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने एक मोबाइल लैब लॉन्च की है। ये लैब कोरोना जांच के काम आएगी और इससे किसी भी इलाके में टेस्ट किया जा सकेगा। यह देश में अपनी तरह की पहली लैब है। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इस मोबाइल लैब के जरिए रोजाना आरटी-पीसीआर तकनीक से 25 और ईएलआईएसए तकनीक से 300 कोरोना वायरस के परीक्षण हो सकेंगे। इसके अलावा टीबी और एचआईवी से जुड़े कुछ परीक्षण भी किए जा सकेंगे। इस मोबाइल लैब को आधुनिक सुविधा से तैयार किया गया है।
 



सरकार के अनुसार इन लैब का प्रयोग ऐसी जगहों पर किया जाएगा जहां लैब की सुविधा नहीं है। यानी गांव-कस्बों में इनका इस्तेमाल होगा। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि हमारे देश में फरवरी में केवल एक ही प्रयोगशाला थी, लेकिन आज हमारे पास 953 प्रयोगशालाएं हैं। इसमें 700 सरकारी हैं। ऐसे में अब देश में कोरोना वायरस की ज्यादा जांच हो पाएगी।
विज्ञापन


मोबाइल लैब को लेकर उन्होंने कहा कि इनका प्रयोग दूर-सुदूर के इलाकों में परीक्षण के लिए किया जाएगा। बता दें कि देश में अबतक कोरोना वायरस के कुल 63 लाख परीक्षण हो चुके हैं। वहीं बीते चौबीस घंटे में देश में करीब पौने दो लाख परीक्षण किए गए हैं। आईसीएमआर की तरफ से जून के अंत तक देश में रोज करीब तीन लाख टेस्ट का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें