फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 महीने बाद गुजरात लौटे हार्दिक पटेल, बोले-पीएम मोदी गांधी नहीं

Tue, 17 Jan 2017 03:18 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
छह महीने बाद गुजरात पहुंचे हार्दिक पटेल - फोटो : SELF
विज्ञापन
छह महीने के बाद मंगलवार को गुजरात पहुंचे पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, महात्मा गांधी नहीं है। खादी-कैलेंडर विवाद को लेकर पीएम पर निशाना साधते हुए पटेल ने कहा कि ''आप दो लाख रुपये का सूट पहनते हैं और खुद को गांधी कहते हैं। आप चरखे के साथ बैठ नहीं सकते और खुद को गांधी कहते हैं।"  
विज्ञापन


देशद्रोह केस को लेकर पटेल ने कहा कि इसे लेकर मुझे कोई परवाह नहीं है। क्योंकि अपना हक मांगना कोई जुर्म नहीं है, सरकार को हमारा सहयोग करना चाहिए। हार्दिक पटेल मंगलवार को उदयपुर से रवाना होकर गुजरात की सीमा में प्रवेश  किया। लौटते वक्त खेरवाड़ा टोल नाके पर हार्दिक पटेल के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। ये लोग टोल टैक्स नहीं चुकाने को लेकर अड़े हुए थे।

गौरतलब है कि पटेल आज 6 महीने के बाद राजस्‍थान से गुजरात लौटे हैं। वह इस दौरान राजस्‍थान में रह रहे थे। हार्दिक पटेल को कोर्ट के आदेश के चलते गुजरात छोड़ना पड़ा था। सरकारी नौकरियों और कॉलेजों में पाटीदार या पटेल समुदाय के लिए आरक्षण की मांग कर रहे हार्दिक को छह महीने पहले देशद्रोह के एक मामले में इस शर्त के साथ कोर्ट ने जमानत दी थी कि वह छह माह गुजरात से बाहर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें