गुजरात विधानसभा चुनाव से करीब छह महीने पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी से नाराज चल रहे हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। चुनाव से पहले उनका यह कदम कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। हार्दिक ने भाजपा विरोध के नाम पर कांग्रेस का दामन थामा था और दावा किया था कि वह इस पार्टी का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे। अब सोशल मीडिया पर कुछ मीम शेयर किए जा रहे हैं जिसमें उन्हें पुरानी बातें याद दिलाई जा रही हैं।
चाचाजी नाम के एक यूजर ने ट्वीट कर हार्दिक को याद दिलाया कि उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन करते वक्त क्या कहा था।
एक यूजर ने इस मौके को दिल्ली के सीएम केजरीवाल के लिए मुफीद बताया।
हार्दिक के चिकन सैंडविच कमेंट पर भी ट्विटर पर हंगामा मचा हुआ है।
अब हार्दिक के भाजपा में जाने की अटकलें लग रही हैं।
इस मीम में राहुल गांधी पूछ रहे हैं कि हार्दिक ने कांग्रेस कब छोड़ी।
इस मीम से जरूर आपकी हंसी छूट जाएगी, कांग्रेस- तेरी जुदाई का गम मैं सह लूंगा, तू जा।
इस यूजर के मुताबिक, कांग्रेस इस्तीफे से हैरान है और कह रही है- ये सब क्या हो रहा है।
इस यूजर ने इस अंदाज में अपनी बात कही।