लखनऊ में हार्दिक पटेल के समर्थन में सरदार सेना भी मैदान में उतर आई है। शनिवार को पटेल प्रतिमा के समक्ष धरना देकर सेना ने किसानों की समस्याएं दूर करने की मांग की। कार्रवाई न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. आरएस पटेल ने कहा कि हार्दिक किसानों की समस्याओं व कर्जमाफी को लेकर 15 दिनों से अनशन पर हैं। इसके बावजूद गुजरात की भाजपा सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर हार्दिक पटेल के साथ कोई अनहोनी हुई तो पूरे देश में सात लाख किसान सड़क पर उतर कर आंदोलन शुरू कर देंगे।