फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM की सी प्लेन यात्रा पर बोले हार्दिक- किसान कीटनाशक भी इससे छिड़क सकें तो बेहतर

Tue, 12 Dec 2017 02:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
हार्दिक पटेल
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सी प्लेन से यात्रा करने पर हार्दिक पटेल ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ऐसी कोई व्यवस्था होनी चाहिए जिससे किसान अपने खेतों में कीटनाशक भी प्लेन से डाल सकें।
विज्ञापन


अय्यर के बचाव में आए हार्दिक, बोले - हिंदुस्तान की बहू को मोदी ने कहा था 'बार गर्ल'

हार्दिक ने लिखा कि सी प्लेन दूसरे देशों में बहुत समय से हैं। आज हमारे गुजरात में आया है, काफी खुश हूं, लेकिन चुनाव के अगले दिन ही आया वो बढ़िया बात है। किसान कीटनाशक दवाई भी प्लेन से डाल सकें एसा कुछ कीजिए।

बता दें कि आज पीएम मोदी सी प्लेन से लगभग 100 किलोमीटर का सफर तय कर बनासकांठा के अंबाजी मंदिर पहुंचे थे। भारत में ऐसा प्लेन पहली बार चलाया गया है। मोदी अहमदाबाद में रोड शो करना चाहते थे, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने अहमदाबाद के साबरमती रिवर फ्रंट से सी प्लेन में अपनी यात्रा शुरू की। वह उससे धरोई डैम पर उतरे थे, वहां से वह सड़क मार्ग से अंबाजी मंदिर पहुंचे थे।
विज्ञापन

  sea plane दूसरे देशों में बहुत समय से हैं।आज हमारे गुजरात में आया हैं काफ़ी ख़ुश हूँ।लेकिन चुनाव के अगले दिन ही आया वो बढ़िया बात हैं।किसान किट नाशक दवाई भी Plane से डाल सके एसा कुछ कीजिए — Hardik Patel (@HardikPatel_) December 12, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें