फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air India: एयर इंडिया के विमान में महिला यात्री का यौन उत्पीड़न, पुलिस ने आरोपी सहयात्री को किया गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 01:36 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

शिकायत के मुताबिक दिल्ली के जनकपुरी निवासी एक महिला मंगलवार को एयर इंडिया की दिल्ली से गोवा फ्लाइट में यात्रा कर रही थी। मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1:20 बजे के बीच विमान में उसके पास वाली सीट पर बैठे यात्री ने कंबल खींच लिया और कथित तौर पर गलत हरकतें करने लगा।
विज्ञापन
एयर इंडिया। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर इंडिया के दिल्ली से गोवा जा रहे विमान में महिला यात्री के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी एक महिला यात्री ने शिकायत दर्ज कराई है कि विमान में पुरुष यात्री ने उसका यौन उत्पीड़न किया। महिला यात्री की शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


शिकायत के मुताबिक दिल्ली के जनकपुरी निवासी एक महिला मंगलवार को एयर इंडिया की दिल्ली से गोवा फ्लाइट में यात्रा कर रही थी। मंगलवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1:20 बजे के बीच विमान में उसके पास वाली सीट पर बैठे यात्री ने कंबल खींच लिया और कथित तौर पर गलत हरकतें करने लगा। आरोपी जानबूझकर पीड़िता के बगल में कंबल खुला रखा।

विमान जब दक्षिण गोवा के डाबोलिम स्थित गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा तो महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। इसके बाद डाबोलिम हवाई अड्डा पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान पानीपत हरियाणा निवासी जितेंदर जंगियन के रूप में हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और 79 (मौखिक अपमान, अनुचित इशारे और गोपनीयता पर आक्रमण सहित किसी महिला की विनम्रता को अपमानित करने का इरादा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें