फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Har Ghar Tiranga: PM मोदी ने 'X' पर बदली प्रोफाइल फोटो, लोगों से की हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने की अपील

Fri, 09 Aug 2024 09:28 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के अमृत महोत्सव पर इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। झंडे के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से ज्यादा औपचारिक और संस्थागत रहा है।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस से पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदलकर 'तिरंगा' (भारतीय ध्वज) कर दी है। PM मोदी ने देशवासियों से 'हर घर तिरंगा' अभियान में शामिल होने का आग्रह किया। 

विज्ञापन


पीएम मोदी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि इस साल का स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है, आइए फिर से हर घर तिरंगा अभियान को एक यादगार जन आंदोलन बनाएं। मैं अपनी प्रोफाइल फाेटो बदल रहा हूं और आप सभी से आग्रह करता हूं कि ऐसा करके हमारे तिरंगे का सम्मान करने में मेरा साथ दें।

उन्होंने लोगों से हर घर तिरंगा डाट कॉम पर अपनी सेल्फी साझा करने का भी अपील की। आजादी के महापर्व को विशेष बनाने के लिए केंद्र सरकार नौ अगस्त से देश भर में हर घर तिरंगा अभियान चलाती है। यह 15 अगस्त को समाप्त होता है सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए देश भर में पार्टी कार्यकर्ताओं से रैली निकालने को कहा है। भाजपा के कार्यकर्ता इस दौरान कई कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं।



क्या है हर घर तिरंगा अभियान?
आजादी के अमृत महोत्सव अभियान के तहत यह अभियान शुरू किया गया था। 22 जुलाई 2022 को खुद प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों से अपने घर पर तिरंगा फहराने की अपील की थी। तब से हर साल यह अभियान चलाया जाता है। इस अभियान का एलान करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह मुहिम तिरंगे के साथ हमारे जुड़ाव को गहरा करेगी। उन्होंने जिक्र किया था कि 22 जुलाई 1947 को ही तिरंगे को राष्ट्रध्वज के रूप में अपनाया गया था।
विज्ञापन




क्या है इसका मकसद?
इसका उद्देश्य लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के अमृत महोत्सव पर इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है। झंडे के साथ हमारा रिश्ता हमेशा व्यक्तिगत से ज्यादा औपचारिक और संस्थागत रहा है। इस तरह सामूहिक रूप से झंडे को घर लाना न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत जुड़ाव का प्रतीक है, बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है। इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन




‘भारत छोड़ो आंदोलन’ वास्तव में हमारे स्वतंत्रता संग्राम का ऐतिहासिक क्षण था: पीएम
इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में भाग लेने वालों को शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में हमारे स्वतंत्रता संग्राम में एक ऐतिहासिक क्षण था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत हुई और इस आंदोलन ने अंग्रेजों से आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई। आंदोलन शुरू होने के पांच वर्ष बाद 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था। पीएम मोदी ने भारत छोड़ो आंदोलन की 82वीं वर्षगांठ पर 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि बापू के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लेने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि। यह वास्तव में हमारे स्वतंत्रता संग्राम में एक ऐतिहासिक क्षण था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें