फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaganmohan Reddy Birthday: आंध्रप्रदेश के सीएम जगनमोहन रेड्डी का जन्मदिन, तमिलनाडु मुख्यमंत्री समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Mon, 21 Dec 2020 07:32 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, हैदराबाद
विज्ञापन
जगनमोहन रेड्डी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने आंध्र प्रदेश के अपने समकक्ष वाई एस जगनमोहन रेड्डी को सोमवार को उनके 48वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। पलानीस्वामी ने ट्वीट किया, आपके जन्मदिन के मुबारक मौके पर मैं आपको हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहता हूं। 

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया, मैं ईश्वर से आपकी दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं, ताकि आप नई ताकत और नए जोश के साथ आंध्र प्रदेश के लोगों की सेवा करना जारी रखें। द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने भी जगनमोहन रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।


स्टालिन ने ट्वीट किया, मैं द्रमुक और तमिलनाडु के लोगों की ओर से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और मेरे अच्छे मित्र जगनमोहन रेड्डी को शुभकामनाएं देता हूं। मैं कामना करता हूं कि वे आगे भी कई वर्षों तक अपने राज्य और हमारे देश के लोगों की सेवा करते रहें। 
विज्ञापन


वाई एस जगनमोहन रेड्डी कांग्रेस के दिवंगत नेता वाई एस आर रेड्डी के बेटे हैं। उन्होंने 2011 में अपने पिता के निधन के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ मतभेद के बाद अपनी पार्टी का गठन किया था। जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी 2019 में राज्य में सत्ता में आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें