Covid-19 के संक्रमण से खुद को बचाने के लिए लोग तरह-तरह की सावधानियां बरत रहे हैं। सरकार ने भी देशभर में लॉकडाउन का एलान कर दिया है ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके। लोगों से बार-बार हाथ धोने की अपील की जा रही है। अब सवाल उठता है कि घर में रहते हुए साबुन से हाथ धोना बेहतर है या फिर सैनिटाइजर से।
स्वास्थ्य-विशेषज्ञों के मुताबिक वायरस से खुद को बचाने के लिए हाथों का बैक्टीरिया फ्री होना बेहद है। इसके लिए अपने हाथों को समय-समय पर साबुन से धोना चाहिए साथ ही हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल भी करना चाहिए। लेकिन दोनों में बेहतर क्या है अगर ये सवाल आपके दिमाग में है तो साबुन इसका जवाब है। आइए जानते हैं क्यों?
- साबुन में फैटी एसिड और सॉल्ट जैसे तत्व होने की वजह से ये सैनिटाइजर से बेहतर होता है। साबुन में छिपे ये तत्व वायरस को पूरी तरह से निष्क्रिय कर देते हैं। जिससे आपको संक्रमित होने का खतरा कम हो जाता है।
- साबुन में वायरस में मौजूद लिपिड को तेजी से मार गिराने की क्षमता है। साबुन काफी गहराई में जाकर कीटाणुओं को मारता है।