फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ाकू विमान तेजस का कारनामा, 20 हजार की ऊंचाई पर भरा ईंधन

Tue, 11 Sep 2018 04:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
विज्ञापन
हवा में ईंधन भरता हल्का लड़ाकु विमान तेजस
विज्ञापन

भारत में निर्मित हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने सोमवार को हवा में ईंधन भरने की बाधा पूरी कर ली। 20 हजार की ऊंचाई पर इस लड़ाकू विमान में पहली बार ईंधन भरने का परीक्षण सफल रहा। इसके साथ ही भारत उन देशों के विशिष्ट समूह में शामिल हो गया है जिसके पास सैन्य विमानों के लिए हवा में उड़ान के दौरान ईंधन भरने की प्रणाली है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : युद्धकाल में हवाई सीमा की सुरक्षा के लिए तेजस ने संभाली कमान, दुश्मनों का कांपना तय

सोमवार को तेजस एलएसपी-8 ने बीच हवा में सफलतापूर्वक आईएल-78 रिफ्यूलिंग टैंकर से 1900 किलोग्राम ईंधन भरने में कामयाब हो गया। तेजस को निर्मित करने वाले हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने कहा कि तेजस में ईंधन भरने का काम 20, 000 फीट की ऊंचाई पर किया गया। इस दौरान उसकी गति 270 नॉट्स थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेशनल फ्लाइट टेस्ट सेंटर के विंग कमांडर सिद्धार्थ सिंह ने इस तेजस विमान को उड़ाया। तेजस में ईंधन भरने का काम सोमवार सुबह 9.30 बजे किया गया। इस परीक्षण के बाद तेजस को अंतिम अभियानगत मंजूरी (एफओसी) मिल जाएगी। यह विमान बीच हवा में ईंधन भरने की समयसीमा पहले चूक गया था। एक लड़ाकू विमान को एफओसी हासिल करना बेहद जरूरी होता है।

(इनपुट : एजेंसी)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें