अयोध्या मुद्दे पर सुन्नी वक्फ बोर्ड के हाजी महबूब ने आध्यात्मिक गुरु
श्रीश्री रविशंकर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू मुस्लिम मिलकर कोर्ट के बाहर शांति से अयोध्या मामले का हल निकाल लेते हैं तो यह अच्छी बात हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है हम इसका समर्थन करते हैं।
हाजी ने कहा कि उन्होंने एक पत्र लिखकर मिलने का आग्रह किया था। वह जब भी इस मुद्दे पर बुलाएंगे मैं हमेशा बात करने के लिए तैयार रहूंगा। उन्होंने कहा कि सभी हिंदू मुस्लिम मिलकर शांति से इस मुद्दे का हल निकालने को तैयार हैं।
बता दें कि इससे पहले अयोध्या विवाद पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारी सदस्य मौलाना सलमान हुसैन नदवी के आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर से मिल कर इस मुद्दे को कोर्ट के बाहर सुलझाने का समर्थन करने पर जमीयत उलमा-ए-हिंद समेत देवबंदी उलमा ने कड़ा ऐतराज जताया है। जमीयत अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने तो यहां तक कहा कि वह इस मामले को हैदराबाद में चल रही पर्सनल लॉ बोर्ड में मीटिंग में उठाएंगे।