फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम : ऑनलाइन अवकाश की व्यवस्था शुरू करने वाला पहला जिला बना हैलाकंदी

Thu, 17 Oct 2019 05:45 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैलाकंदी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

अवकाश की व्यवस्था करने के लिए डिजिटल प्रणाली की शुरुआत करने वाला हैलाकंदी असम का पहला जिला बन गया है। अब से राज्य सरकार के कर्मचारियों को अपना अवकाश आवेदन ऑनलाइन दर्ज करना होगा।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के तहत काम करने वाले सरकारी कर्मचारी डिजिटल स्वीकृति प्राप्त करने के बाद ही छुट्टी पर जा सकेंगे, इसलिए अब से कागज पर छुट्टी का कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला उपायुक्त कीर्ति जल्ली ने मंगलवार को अपने कार्यालय में नए ऑनलाइन अवकाश मॉड्यूल का उद्घाटन किया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘यह व्यवस्था कुछ समय के लिए परीक्षण के आधार पर रखी गई थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह प्रणाली बिना किसी तकनीकी खराबी के कुशलतापूर्वक चल रही है, पर अब यह व्यवस्था पूरी तरह से लागू हो गई है। हैलाकंदी ऐसी व्यवस्था लागू करने वाला असम का पहला जिला बन गया है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें