फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाफिज सईद ने किया खुलासा, बुरहान वानी का था पाक से सीधा कनेक्शन

Wed, 20 Jul 2016 09:43 AM IST
एजेंसी/ लाहौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-ताइबा का संस्थापक हाफिज सईद कश्मीर में मारे गए हिजबुल कमांडर बुरहान वानी के संपर्क में था। यह खुलासा खुद हाफिज सईद ने मंगलवार को पाकिस्तान के गुजरांवाला में किया।
विज्ञापन


हाफिज सईद ने कहा कि बुरहान ने फोन पर उसे बताया था कि वह किस अभियान पर काम कर रहा है। एक रैली में उसने दावा किया कि बुरहान वानी ने मरने से कुछ दिन पहले उसे फोन किया था। सईद ने बताया, ‘बुरहान ने कहा था कि उसकी मुझसे बात करने की बड़ी इच्छा थी, जो अब पूरी हो गई है।

अब वह शहीद हो सकता है। इसके कुछ दिन बाद ही वह शहीद हो गया।’ सईद ने यह भी दावा किया कि बुरहाल हिजबुल मुजाहिदीन के प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन और लश्कर के अन्य शीर्ष आतंकियों के भी संपर्क में भी था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने बुरहान के कॉल रिकॉर्ड की पड़ताल की है, जिसमें पता चला है कि बुरहान के नंबर से पाकिस्तान में कई कॉल किए गए थे, जिसमें मुमकिन है कि हाफिज सईद से भी बात हुई हो। मालूम हो कि बुरहान वानी 8 जुलाई को मुठभेड़ में मारा गया था। 
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पाक के झंडे जलाये, पुलिस ने हिरासत में लिया 

पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राजधानी स्थित पाकिस्तानी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया। वहीं, शिव सेना की दिल्ली इकाई ने जंतर मंतर पर पाक के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस मौके पर दोनों जगहों पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने पाक पर आतंकियों की मदद का आरोप लगाया।

जंतर मंतर पर पाकिस्तान के झंडे भी जलाये गये। दूसरी तरफ पाक दूतावास पर नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने एहतियातन हिरासत में ले लिया। बाद में सभी प्रदर्शनकारियों को को छोड़ दिया गया।

पैंथर्स पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में हिजबुल आतंकी बुरहान वानी की मौत पर पाकिस्तान सियासत कर रहा है। घाटी में चल रहे तनाव के पीछे पाकिस्तान का हाथ है। पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बताया कि कश्मीर मसले पर पाकिस्तान की दोगली नीति सामने आयी है।

जबकि शिवसेना केप्रदेश अध्यक्ष नीरज सेठी ने बताया कि पाकिस्तान के कारण कश्मीर केहालात बेकाबू हुये हैं। 19 जुलाई को पाकिस्तान द्वारा ब्लैक डै मनाए जाने का मतलब साफ है कि कश्मीरियों को उकसाया जा रहा है जिसके पीछे पाकिस्तान की एक ही मंशा है और वो मंशा है भारत को कमजोर बनाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें