फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद केस: हादिया के पिता बोले- परिवार में नहीं चाहता कोई आतंकी

Tue, 28 Nov 2017 08:26 PM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
Hadiya
विज्ञापन
केरल की महिला हादिया के पिता केएम अशोकन ने सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश का स्वागत किया है जिसमें उसकी बेटी को पढ़ाई जारी रखने की इजाजत दी गई है। अशोकन ने कहा कि मैं नहीं चाहता कि मेरे परिवार में कोई आतंकी हो।
विज्ञापन


हादिया के बारे में उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि मेरी बेटी इस्लाम कबूल करने के बाद सीरिया जाना चाहती है लेकिन उसे वहां के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अशोकन ने संवाददाताओं से कहा कि यह बहुत दुखद है कि हादिया को इस खराब अनुभव से गुजरना पड़ा जिसकी वजह से उसकी पढ़ाई बाधित हुई। 

मैं खुश हूं क्योंकि सर्वोच्च अदालत ने उसे आगे पढ़ाई करने की अनुमति दी है। उन्होंने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि हादिया को नजरबंद रखा गया था। अंतर जातीय विवाह के बारे में जब अशोकन से उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने कहा कि वह एक धर्म और एक ईश्वर में विश्वास रखते हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने बीते सोमवार को 25 वर्षीय हादिया को उसके अभिभावकों के संरक्षण से स्वतंत्र करते हुए उसे कॉलेज में पढ़ाई जारी रखने का निर्देश दिया था। 

हालांकि हादिया ने आग्रह किया था कि उसे उसके शौहर शैफीन के साथ जाने दिया जाए। बता दें कि इस मामले में हादिया के पिता बंद कमरे में सुनवाई चाहते थे लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने खुली अदालत में करीब डेढ़ घंटे तक हादिया से बात की थी।

बेटी की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं
हादिया के पिता ने कहा कि उन्हें तमिलनाडु के सलेम में हादिया की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं है क्योंकि अब वह सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में है। उन्होंने यह भी कहा कि वह जरूरत पड़ने पर उससे मिलने सलेम जाएंगे क्योंकि अदालत ने उनको इसकी इजाजत दी है।

आगे की शिक्षा के लिए सलेम रवाना हुई हादिया
इस बीच हादिया केरल पुलिस की सुरक्षा में मंगलवार को सलेम रवाना हो गई। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केरल पुलिस को निर्देश दिया था कि वह हादिया को सुरक्षा मुहैया कराते हुए सुनिश्चित करे कि वह सलेम जाकर वहां शिवराज मेडिकल कॉलेज में होम्योपैथी की पढ़ाई करे। दूसरी ओर कॉलेज के प्रिंसिपल ने कहा है कि हादिया अपने हिंदू नाम अखिला अशोकन के रूप में पढ़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें