फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Star Health: हैकर शेनजेन ने स्टार हेल्थ अफसरों को मारने की धमकी की ली जिम्मेदारी, कंपनी का कुछ कहने से इनकार

Sat, 10 May 2025 04:53 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

हैकर शेनजेन ने 31 मार्च को तस्वीरों सहित भेजे इस ईमेल में बताया था कि उसने फरवरी में चेन्नई में स्टार हेल्थ मुख्यालय को दो पार्सल भेजे। ये पार्सल सीईओ आनंद रॉय और सीएफओ निलेश कांबली के नाम पर थे। इनमें कारतूस और एक धमकी भरा नोट शामिल था और इसमें लिखा था, अगली गोली तुम्हारे और तुम्हारे लोगों के सिर में जाएगी। 
विज्ञापन
स्टार हेल्थ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते साल भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा कंपनी स्टार हेल्थ एंड एलाइड इंश्योरेंस से जुड़े ग्राहकों के निजी डाटा लीक होने पर खासा हो हल्ला मचा था और इसके लिए स्टार हेल्थ को खासी आलोचना झेलनी पड़ी थी। अब शेनजेन उपनाम से मशहूर हैकर ने दावा किया है कि उसने कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) को जान से मारने की धमकियां और जिंदा कारतूस भेजे थे।

विज्ञापन


समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बीते साल सितंबर में रिपोर्ट दी थी कि शेनजेन ने उसे भेजे ईमेल में स्टार हेल्थ के 3.1 करोड़ ग्राहकों की मेडिकल रिपोर्ट सहित उनका संवेदनशील 7.24 टेराबाइट का निजी डाटा लीक करने और इस डाटा के संभावित खरीदारों से बात करने की जानकारी दी थी। इसके बाद रॉयटर्स ने पहली बार खुलासा किया है कि शेनजेन ने 31 मार्च को तस्वीरों सहित भेजे इस ईमेल में बताया था कि उसने फरवरी में चेन्नई में स्टार हेल्थ मुख्यालय को दो पार्सल भेजे। ये पार्सल सीईओ आनंद रॉय और सीएफओ निलेश कांबली के नाम पर थे। इनमें कारतूस और एक धमकी भरा नोट शामिल था और इसमें लिखा था, अगली गोली तुम्हारे और तुम्हारे लोगों के सिर में जाएगी। टिक टिक टिक। हालांकि, रॉयटर्स ने हैकर की पहचान और उसके भेजे ईमेल के दावों और उद्देश्य की पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें: IMF Pakistan Bailout: भारत के एतराज के बावजूद आईएमएफ से पाकिस्तान को एक बिलियन डॉलर का कर्ज; आतंकी गतिविधि...
विज्ञापन


तमिलनाडु पुलिस की जांच जारी, एक आरोपी गिरफ्तार  
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार,तमिलनाडु पुलिस इस धमकी की जांच कर रही है और इसे शेनजेन से जोड़ चुकी है। तीन पुलिस सूत्रों ने जांच की पुष्टि की,लेकिन संवेदनशीलता के चलते नाम उजागर करने से इनकार कर दिया। एक सूत्र ने बताया कि पड़ोसी राज्य तेलंगाना से एक व्यक्ति को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है। इसने कथित रूप से शेनजेन के के कहने पर ये पार्सल कुरियर किए थे। इस व्यक्ति की पहचान और हिरासत के हालात अज्ञात है।

कंपनी ने हैकर व टेलीग्राम के खिलाफ किया केस 
सितंबर 2024 में स्टार हेल्थ ने शेनजेन और मैसेजिंग एप टेलीग्राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोप था कि चोरी हुआ डेटा टेलीग्राम चैटबॉट्स पर साझा किया गया था। कोर्ट दस्तावेजों के मुताबिक, वे चैटबॉट्स अब हटा दिए गए हैं, लेकिन मामला अभी अदालत में लंबित है।

स्टार हेल्थ ने किया कुछ कहने से इनकार
स्टार हेल्थ के मुख्य विधिक अधिकारी (सीएलओ) ने कहा कि डाटा लीक से जुड़ी बेहद संवेदनशील आपराधिक जांच चल रही है, इसलिए फिलहाल कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती। वहीं, सीईओ आनंद रॉय ने प्रतिक्रिया नहीं दी, जबकि सीएफओ निलेश कांबली ने कंपनी के जनसंपर्क विभाग को जवाब देने के लिए कहा। इसके बाद कंपनी की ओर से कोई जवाब नहीं आया।

ये भी पढ़ें: Share Market: भारत और पाकिस्तान के तनाव से शेयर बाजार भी प्रभावित, सात लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान
विज्ञापन


हैकर ने ग्राहक शिकायतों को बताया था हमले की वजह
हैकर शेनजेन ने ईमेल में दावा किया था कि स्टार हेल्थ के कई ग्राहकों ने मेडिकल बिलों पर बीमा दावों से वंचित किए जाने पर उससे संपर्क साधा था। हैकर ने कहा कि उसने यह कदम उन्हीं असंतुष्ट ग्राहकों की शिकायतों के जवाब में उठाया। हालांकि, स्टार हेल्थ ने इस आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

डाटा लीक और फिरौती की मांग की जांच अभी जारी
पिछले साल शेनजेन ने दावा किया था कि उसके पास स्टार हेल्थ के 3.1 करोड़ से अधिक ग्राहकों से जुड़ा 7.24 टेराबाइट डेटा है, जिसमें मेडिकल रिपोर्ट जैसी संवेदनशील जानकारी भी शामिल थी। हैकर ने कथित रूप से 68,000 डॉलर की फिरौती मांगी थी। फिरौती न मिलने पर डाटा लीक कर दिया गया।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें