फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एच-1बी: अमेरिका में वित्त वर्ष 2024 के लिए पर्याप्त आवेदन, कार्रवाई जारी

Sat, 16 Dec 2023 07:19 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिका की संघीय सरकार का वित्त वर्ष एक अक्तूबर से 30 सितंबर तक रहता है। यूएससीआईएस ने कहा कि वह उन याचिकाओं को स्वीकार करना और उन पर कार्रवाई करना जारी रखेगा जिन्हें सीमा से छूट प्राप्त है।
विज्ञापन
H-1B Visa - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका को वित्त वर्ष 2024 के लिए एच-1बी विदेशी कार्य वीजा के लिए पर्याप्त याचिकाएं प्राप्त हुई हैं। अमेरिकी नागरिकता-आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) ने कहा, उसे 2024 के लिए कांग्रेस द्वारा निर्धारित 65,000 एच-1बी वीजा की नियमित सीमा और बीस हजार एच-1बी वीजा यूएस एडवांस्ड डिग्री छूट (मास्टर कैप)  तक पहुंचने के लिए जरूरी आवेदन पर्याप्त संख्या में प्राप्त हो गए हैं।

विज्ञापन


अमेरिका की संघीय सरकार का वित्त वर्ष एक अक्तूबर से 30 सितंबर तक रहता है। यूएससीआईएस ने कहा कि वह उन याचिकाओं को स्वीकार करना और उन पर कार्रवाई करना जारी रखेगा जिन्हें सीमा से छूट प्राप्त है।

गैर-आप्रवासी वीजा है एच-1बी
एक संघीय एजेंसी ने यह घोषणा की। एच-1बी वीजा एक गैर-आप्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी श्रमिकों को विशेष व्यवसायों में नियुक्त करने की अनुमति देता है। इनके लिए सैद्धांतिक या तकनीकी विशेषज्ञता की आवश्यकता होती है। प्रौद्योगिकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए इस पर निर्भर रहती हैं।
विज्ञापन


अवधि बढ़ाने को दायर आवेदनों पर सक्रियता
मौजूदा एच-1बी कर्मियों के लिए दायर याचिकाएं, जिन्हें पहले सीमा के विरुद्ध गिना गया है और जो अभी भी अपनी कैप संख्या बरकरार रखते हैं, उन्हें वित्त वर्ष 2024 एच-1बी सीमा से छूट दी गई है। संघीय एजेंसी अमेरिका में वर्तमान एच-1बी कार्यकर्ता के रहने की अवधि बढ़ाने के लिए दायर याचिकाओं को स्वीकार करना और उन पर सक्रिय कार्रवाई करना जारी रखेगी।

इसमें वर्तमान एच-1बी श्रमिकों के लिए रोजगार की शर्तों में बदलाव, वर्तमान एच-1बी श्रमिकों को नियोक्ता बदलने की अनुमति और वर्तमान एच-1बी कर्मचारियों को अतिरिक्त एच-1बी पदों पर एक साथ काम करने की अनुमति देना शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें