फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'H-1 वीजा जितना भारत के लिए आवश्यक है, उतना ही अमेरिका के लिए'

Sat, 18 Feb 2017 06:33 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी फ्रैंक इस्लाम ने कहा कि अमेरिका-भारत के मजबूत रिश्ते दोनों देशों के लिए बेहद अहम हैं। दोनों देशों के बीच ऐसे आर्थिक रिश्ते हैं, जो हमेशा मजबूत रहेंगे। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने से इन रिश्तों पर कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला। इसलिए भी कि ट्रंप प्रोफेशनल राजनीतिज्ञ नहीं बल्कि अच्छे बिजनेसमैन हैं। दोनों देशों के रिश्ते को मजबूत बनाए रखना उनके लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बीएचयू में एक कार्यक्रम में आए फ्रैंक इस्लाम पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एच-1 वीजा का महत्व जितना भारत के लिए है, उतना ही अमेरिका के लिए भी है। अमेरिका को भारतीयों की जरूरत भी है। सिलीकॉन वैली में 35 फीसदी उद्योग भारतीयों के हैं।
 
विज्ञापन

अखिलेश ऊर्जावान, मोदी स्मार्ट राजनीतिज्ञ

अमेरिका में तीस फीसदी डॉक्टर्स भारत के हैं। सात मुस्लिम देशों पर अमेरिका में लगाए गए प्रतिबंध के सवाल पर फ्रैंक इस्लाम ने कहा कि अमेरिका की न्यायपालिका ने वो प्रतिबंध हटा दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप के लिए अभी यह दौर वैश्विक परिदृश्य को जानने-समझने का है। आने वाले समय में सब कुछ ठीक होगा।

उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव पर बात करते हुए एनआरआई उद्यमी फ्रैंक इस्लाम ने सीएम अखिलेश यादव को ऊर्जावान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्मार्ट राजनीतिज्ञ बताया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अच्छे नेता है। उनमें ऊर्जा हैं, कुछ नया करने का माद्दा है। नई दिल्ली में एक बार राष्ट्रपति भवन में उनसे मिला था। उनके आत्मविश्वास से काफी प्रभावित हुआ था। मैं आजमगढ़ का हूं इसलिए वहां एक यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव रखा था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें