फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञानदेव आहूजा बोले- गाय सबकी माता है, मुसलमानों को भी मानना चाहिए 

Tue, 01 Jan 2019 10:12 PM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Gyandev Ahuja
विज्ञापन
राजस्थान में भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। आहूजा ने गाय को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा, गौ माता सबकी है, मुसलमान अगर नहीं मानते तो उनको भी मानना चाहिए, पारसी भी गाय का मांस नहीं खाते। मुसलमान भाइयों को भी अपने हिंदू भाइयों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गाय का मांस नहीं खाना चाहिए। वे गौ तस्करी का भी विरोध करें। 
विज्ञापन



 


उन्होंने कहा, आतताई लोग, आतंकवादी कहूंगा उनको मैं, वो बाज नहीं आ रहे थे अभी भी, तस्करी करते हुए या गौ हत्या करते हुए। अभी किशनगढ़ में गौ तस्करों को पकड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि ज्ञानदेव अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहे हैं। भाजपा ने इस बार उन्हें राजस्थान विधानसभा चुनाव में टिकट भी नहीं दिया। इससे नाराज होकर उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया था, लेकिन भाजपा ने पद देकर उन्हें मना लिया।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें