फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में 16 जुलाई को निकलेगी तृतीय श्री जगन्नाथ रथयात्रा, चंद्रभानु सतपथी करेंगे छेरा पहरा अनुष्ठान

Wed, 08 Jul 2026 04:50 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

गुरुग्राम के साई का आंगन में 16 जुलाई 2026 को डॉ. चंद्रभानु सतपथी के मार्गदर्शन में तृतीय श्री जगन्नाथ रथयात्रा आयोजित होगी। रथयात्रा में पारंपरिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन और महाप्रसाद वितरण होगा।
विज्ञापन
श्री जगन्नाथ रथयात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गुरुग्राम स्थित साई का आंगन में 16 जुलाई को तृतीय श्री जगन्नाथ रथयात्रा-2026 का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त आध्यात्मिक चिंतक, मानवतावादी लेखक और जगन्नाथ संस्कृति के संवाहक डॉ. चंद्रभानु सतपथी के मार्गदर्शन में होगा। आयोजकों के अनुसार, रथयात्रा में हजारों श्रद्धालुओं, समाजसेवियों, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों और आध्यात्मिक साधकों के शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


डॉ. चंद्रभानु सतपथी पिछले तीन दशकों से साई आंदोलन के माध्यम से आध्यात्मिक जागरण और मानव सेवा के कार्यों से जुड़े हैं। वर्ष 2009 में उन्होंने गुरुग्राम स्थित पावर ग्रिड मंदिर में श्री जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद वर्ष 2011 में अमेरिका के डलास एवं नैशविल तथा वर्ष 2012 में ह्यूस्टन में श्री जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन कर इस पावन परंपरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित किया। वर्ष 2024 में उनके मार्गदर्शन में साई का आंगन, गुरुग्राम में इस रथयात्रा की शुरुआत हुई थी, जो अब क्षेत्र के प्रमुख वार्षिक आध्यात्मिक आयोजनों में शामिल हो चुकी है।

रथयात्रा का शुभारंभ 16 जुलाई को अपराह्न तीन बजे भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और श्री सुदर्शन की पारंपरिक 'पहंडी बीजे' शोभायात्रा के साथ होगा। इसके बाद भगवान के रथ प्रस्थान से पहले डॉ. चंद्रभानु सतपथी पारंपरिक 'छेरा पहरा' अनुष्ठान संपन्न करेंगे। यह अनुष्ठान विनम्रता, समानता और निःस्वार्थ सेवा का प्रतीक माना जाता है।
विज्ञापन


आयोजन के दौरान ओडिशा की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित पारंपरिक प्रस्तुतियां, भक्तिमय संगीत और भजन होंगे। साथ ही पुरी से आए पारंपरिक ओड़िया रसोइयों द्वारा तैयार महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। रथयात्रा से पहले जन-जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्री जगन्नाथ की आध्यात्मिक महिमा, रथयात्रा की प्राचीन परंपराओं और ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से भी परिचित कराया जाएगा।

इस भव्य आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं, गणमान्य अतिथियों, समाजसेवियों, विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों एवं आध्यात्मिक साधकों के शामिल होने की संभावना है, जो महाप्रभु श्री जगन्नाथ के दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद का लाभ प्राप्त करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें