गुर्जर महोत्सव कार्यक्रम की तैयारी में जुटे लोग
- फोटो : Amar Ujala
इस वर्ष गुर्जर महोत्सव फरीदाबाद के सूरजकुंड में 23 दिसंबर से शुरू होगा। इस तीन दिवसीय आयोजन में पूरे देश से गुर्जर समाज के 10 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान है। इस कार्यक्रम में गुर्जर समाज की प्राचीन विरासत से नई पीढ़ी को परिचित कराने की तैयारी है। इस दौरान दर्शकों को गुर्जर समाज के नृत्य, गीत-संगीत, भोजन और कपड़े की संस्कृति देखने को मिलेगी। मेले में बड़े संख्या में विदेशी पर्यटकों के आने की भी उम्मीद है।
गुर्जर आर्ट एंड कल्चर ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट दिवाकर बिधूड़ी ने कहा कि सर्व समाज के सामने ऐसा आयोजन किया जाएगा, जिससे लोगों को इस प्राचीन संस्कृति के बारे में जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि गुर्जर महोत्सव में पांच मंच बनाए जाएंगे। पहले मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसमें गुर्जर समाज के परंपरागत लोकगीत लोक संगीत नृत्य से लेकर आज के रेपर तक के कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। दूसरे मंच में मातृ शक्ति से जुड़े कार्यक्रम होंगे। ट्रेडिशनल गुर्जरी ड्रेस में एक फैशन शो भी आयोजित किया जा रहा है। अन्य मंच पर गुर्जरों के इतिहास पर कार्यक्रम होगा।
गुर्जर महोत्सव 2023 का आयोजन सूरजकुंड मेला ग्राउंड में किया जा रहा है। कार्यक्रम के माध्यम से गुर्जर जाति की समृद्धशाली संस्कृति, गौरवशाली इतिहास, कला एंव विरासत को बड़े विभिन्न में प्रदर्शित किया जा रहा है। मेले में कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक समस्त गुर्जर समाज के रहन सहन, खान पान, परिधान एवं आभूषणों का अवलोकन कर सकते हैं।