फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mexico: सेंट्रल मेक्सिको के एक रिसॉर्ट में गोलीबारी, सात लोगों की मौत

Sun, 16 Apr 2023 01:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेक्सिको

सार

गुआनाजुआतो शहर से लगभग 65 किमी (40 मील) दक्षिण में छोटे से शहर कॉर्टजार में स्थित एक रिसॉर्ट पर हमला कर सात लोगों की हत्या कर दी। बंदूकधारियों की तलाश में सुरक्षा बल लगा हुआ है।
विज्ञापन
रिसोर्ट में गोलीबारी (साकेंतिक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल मेक्सिको के गुआनाजुआतो प्रांत में शनिवार को एक स्विमिंग रिसॉर्ट पर बंदूकधारियों ने हमला बोल दिया। इस हमले में एक बच्चे सहित 7 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी रविवार को दी। 

सोशल मीडिया पर हमले का वीडियो वायरल हो रहा है। गुआनाजुआतो शहर से लगभग 65 किमी (40 मील) दक्षिण में छोटे से शहर कॉर्टजार में स्थित एक रिसॉर्ट पर हमला कर सात लोगों की हत्या कर दी। बंदूकधारियों की तलाश में सुरक्षा बल लगा हुआ है।

सात साल के मासूम की मौत

कॉर्टजार के स्थानीय सुरक्षा विभाग का कहना है कि अब तक यह नहीं पता चल सका है कि गोली मारने के पीछे कौन था। हमले में सात साल के बच्चे समेत तीन पुरुषों और तीन महिलाओं की हत्या हुई है। वहीं, ला पाल्मा रिसॉर्ट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

भारी हथियारों से लैस था हमलावर

हमले के तुरंत बाद लिए गए वीडियो में एक स्विमिंग पूल के पास शवों का ढेर पड़ा हुए देखा जा सकता है। बता दें कि ये वीडियो एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा रिसॉर्ट में ही लिया गया है। शख्स ने बताया कि हमालवर भारी हथियारों से लैस थे और गोलीबारी कर रहे थे।

सिक्योरिटी कैमरे को तोड़ा

हमले के बाद हमलावर मौके से भाग गए। कॉर्टजार  के सुरक्षा विभाग ने कहा कि हमलावरों ने रिसॉर्ट को भी भारी नुकसान पहुंचाया है और सिक्योरिटी कैमरे को भी तोड़ डाला। पुलिस ने अब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें