फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: मंदिर गया पांच साल का मासूम हुआ अगवा, चार दिन बाद कुएं में मिली लाश

Sun, 01 Sep 2019 10:18 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

गुजरात के राजकोट में चार दिन से अगवा पांच साल के एक बच्चे का शव जिले के एक कुएं में लटका मिला। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, प्रिंस नाकिया मंगलवार रात जिले के थोरियाली गांव में एक मंदिर से लापता हो गया था।

विज्ञापन


पुलिस निरीक्षक शक्तिसिंह गोहिल ने बताया कि बच्चा अपने दादा के साथ मंदिर गया था। वह मंदिर परिसर में खेल रहा था वहीं उसके दादा मंदिर में हो रहे कार्यक्रम में शामिल हो रहे थे। 

गोहिल ने बताया कि जब प्रिंस के दादा वापस लौटे, तो उन्होंने प्रिंस को गायब पाया। मंदिर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि प्रिंस दो लोगों के साथ कहीं जा रहा है। 
विज्ञापन


घटनाक्रम से परिचित पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रिंस का शव थोरियाली गांव के एक फार्महाउस में स्थित एक कुएं में लटका हुआ पाया गया, जहां वह अपने परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रिंस के शव को शव परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और वे रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें