फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाथरूम से निकला मगरमच्छ, घरवालों के उड़े होश

Tue, 18 Oct 2016 06:42 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
गुजरात के वडोदरा में एक घर में बाथरूम से 2 फुट लंबा मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में उसे पकड़ कर विश्वामित्री नदी में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


कक्षा 11 में पढ़ने वाली निधि पटेल घर में अकेली थी और उसने मगरमच्छ को बाथरूम में घुसते देखा तो तत्काल बाथरूम का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद बाहर आकर पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई। घर के पास से जाते व्यक्ति ने इस बात की सूचना दमकल विभाग को दी। 
विज्ञापन


जिसके बाद दमकल कर्मी वन विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और आधे घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। वन विभाग अधिकारी जी चौहान ने बताया कि शनिवार की रात प्रतापगढ़ इलाके में स्थित एक घर के बाथरूम से मगरमच्छ निकल आया। ऐसा माना जा रहा है कि सोसाइटी के पास एक नाला है जिसमें पानी के तेज बहाव के चलते मगरमच्छ सोसायटी में आ गया होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें