फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी और प्रेमिका ने साथ नहीं दिया तो बना सीरियल किलर, हत्या के बाद रखता था शिकार की निशानी

Wed, 02 Oct 2019 12:33 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पत्नी और प्रेमिका से संबंध बिगड़ने पर वह एक सरफिरा हत्यारा बन गया। गुजरात की अमरेली पुलिस ने मिलन राठौड़ नाम के एक ऐसे सरफिरे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो प्रेम संबंध ठुकरा दिए जाने के बाद एक सीरियल किलर बन गया। इस हत्यारे ने एक-दो नहीं, बल्कि पांच लोगों की हत्या की है। 

विज्ञापन


उसने इन सभी हत्याओं को 19 साल के अंतराल में अंजाम दिया। आरोपी हत्यारा कपास का दलाल है। उसने पहली वारदात के रूप में वर्ष 2001 में अपनी चाची की हत्या की। आरोपी मिलन राठौड़ दो बच्चों का पिता है। आरोपी मिलन का पत्नी के अलावा एक महिला से एक-तरफा प्रेम था। 

दोनों महिलाओं से संबंध बिगड़ने पर उसने हत्याएं करनी शुरू कर दीं। हालांकि एक बार उसकी पत्नी उससे नाराज होकर मायके चली गई, लेकिन वह वापस लौट कर आ गई। आरोपी इस कदर सनकी था साथ ही वह इतना खूंखार हो गया था कि उसने जिसे भी शिकार बनाया, उसकी एक निशानी अपने साथ रख लेता था। ताकि जब भी बेचैनी बढ़ती थी, तो इन्हीं चीजों को देख कर वह खुश हो जाता।
विज्ञापन


सीसीटीवी से बचने की कोशिश में हुआ गिरफ्तार
आरोपी वारदात करने से पहले शिकार के घर और उसके घर की ओर जाने वाले रास्तों की पूरी तरह रेकी करता था। इस दौरान आरोपी यह ध्यान रखता था कि रास्तों में सीसीटीवी न हों। 

वह जब भी कहीं, ससीटीवी को देखता था तो वह उसे टकटकी लगा कर देखता था। अमरेली के हाडिडा क्षेत्र में जहां आरोपी मिलन ने 24 सितंबर को वारदात को अंजाम दिया। उस इलाके में इसकी मूवमेंट एक व्यक्ति के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इससी मदद से पुलिस ने उसको दबोचा लिया। 
विज्ञापन


आरोपी ने सभी वारदात भावनगर और अमरेली जिलों में की हैं। इनमें तीन युवक, एक बच्चा और वृद्धा शामिल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें