फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: बिपरजॉय का असर, राजकोट में तेज हवाओं के चलते गिरा पेड़, महिला की मौत; भुज में दो बच्चों की गई जान

Tue, 13 Jun 2023 12:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार


गुजरात के कच्छ जिले के भुज कस्बे में सोमवार की शाम मिट्टी की दीवार गिरने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के राजकोट जिले में तेज हवा के कारण बाइक पर पेड़ गिरने से महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। 
विज्ञापन


गुजरात के कई हिस्सों में चक्रवात 'बिपरजॉय' के कारण तेज हवाएं चल रही हैं, जो 15 जून को कच्छ जिले में 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ टकराता हुआ प्रतीत हो रहा है। महिला मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी थी, जबकि उसका पति भावेश ड्राइविंग कर रहा था। 

गुजरात के भुज में दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत 
गुजरात के कच्छ जिले के भुज कस्बे में सोमवार की शाम मिट्टी की दीवार गिरने से दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। 
उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान छह वर्षीय फैजाना कुंभार और उसके चचेरे भाई मोहम्मद इकबाल कुंभार (4 वर्षीय) के रूप में हुई है। घटना भुज शहर के सुराल भीट रोड पर एक इलाके में हुई। भुज बी डिवीजन पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर केसी वाघेला ने कहा कि दो घरों के बीच की दीवार गिरने से दोनों बच्चों की मौत हुई है। दोनों बच्चे दीवार के पास खेल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वाघेला ने कहा, "उन्हें उनके माता-पिता अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें