फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: दुष्कर्म के आरोपी को भागता देख महिला इंस्पेक्टर ने मारी गोली, बुरी तरह हुआ घायल; अस्पताल में भर्ती

Sun, 21 Dec 2025 05:37 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

गुजरात के गांधीनगर में एक चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने पैर में गोलीमार कर घायल कर दिया। आरोप है कि क्राइम सीन की जांच के समय आरोपी भागने लगा, इसके बाद महिला इंस्पेक्टर ने उसके पैरे में गोलीमारी।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के गांधीनगर से बीते दिनों एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई। जहां एक 40 वर्षीय राम यादव ने चार साल की एक मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद जब पुलिस क्राइम सीन की जांच कर रही थी, तब आरोपी पुलिस की गोली का शिकार बन घायल हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस क्राइम सीन की जांच के दौरान महिला पुलिस इंस्पेक्टर लता देसा ने आरोपी को भागते देख उसपर गोली चलाई। गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी और वह घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, अभी  उसकी हालत स्थिर है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक आरोपी यादव ने बच्ची को उस समय अगवा कर लिया, जब वो अपनी मां के साथ कच्ची झोपड़ी में सो रही थी। इसके बाद उसने सेक्टर 24 में एक सुनसान जगह पर उसके दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने अपनी मां को इस पूरे घटना बताई, तब मां ने पुलिस में मामला दर्ज कराया और यादव को सेक्टर 25 से गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:- यात्री से मारपीट का मामला: एअर इंडिया एक्सप्रेस का पायलट तत्काल प्रभाव से निलंबित, कारण बताओ नोटिस भी जारी
विज्ञापन


पुलिस को बच्ची ने बताया पूरा मामला

बच्ची के अस्पताल में भर्ती होने के बाद एक महिला पुलिस इंस्पेक्टर ने उससे धीरे-धीरे बात करके विश्वास जीता और वारदात की पूरी जानकारी ली। इससे पुलिस को क्राइम सीन का पता चला। फिर शनिवार को पुलिस टीम आरोपी को वारदात वाली जगह पर ले गई। वहां पंचनामा और क्राइम रीकंस्ट्रक्शन (अपराध को दोबारा दिखाना) करना था। तभी आरोपी ने पुलिस वालों को धक्का देकर भागने की कोशिश की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Maharashtra Local Polls Result: नगर निकाय चुनाव में बंपर जीत की ओर महायुति, बुरी तरह पिछड़ा विपक्षी मोर्चा

महिला इंस्पेक्टर ने चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद इंस्पेक्टर ने तीन राउंड फायर किए, जिसमें एक गोली उसके पैर में लग गई। मामले में गांधीनगर के पुलिस सुपरिंटेंडेंट रवि तेजा वसमसेट्टी ने बताया कि आरोपी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई आरोपी को रोकने के लिए जरूरी थी। 

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें