फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश को स्टार्टअप के गुर सिखाएगा गुजरात, टॉप 10 में नहीं यूपी व महाराष्ट्र

Tue, 25 Dec 2018 03:53 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी स्टार्टअप योजना में उत्तर प्रदेश फिसड्डी साबित हुआ है। इसलिए अब गुजरात सरकार उत्तर प्रदेश को स्टार्टअप के गुर सिखाएगी। सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र टॉप टेन में शामिल नहीं हो सके हैं। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार के उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी रेटिंग सूची का हवाला देते हुए चव्हाण ने कहा कि स्टेट स्टार्टअप रेटिंग में गुजरात पहले स्थान पर है जबकि उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र को अंतिम 15 में भी स्थान नहीं मिल सका।

सोमवार को मुंबई कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि यह रिपोर्ट मोदी सरकार ने ही तैयार की है। उन्होंने बताया कि रेटिंग में पहले 10 स्थान पर आने वाले राज्यों को स्टार्टअप के मामले में पिछड़े राज्यों को सीखाना होगा। स्टार्टअप रेटिंग में पहले स्थान पर आने वाले गुजरात को उत्तर प्रदेश, दमन एवं दीव और महाराष्ट्र को सिखाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि गुजरात अब महाराष्ट्र को सिखाएगा। उन्होंने कहा कि फडणवीस सरकार के सत्ता में आने के बाद महाराष्ट्र उद्योग के मामले में लगातार पिछड़ रहा है। चव्हाण ने कहा कि इस हालत के लिए केवल राज्य के उद्योग मंत्री को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। इसके लिए मुख्यमंत्री भी जिम्मेदार हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें