फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gujarat: तेंदुए ने किया काले हिरण का शिकार, दहशत में 7 और हिरणों की मौत; स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पार्क का मामला

Sun, 05 Jan 2025 03:31 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

Gujarat: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने स्थित सरदार पटेल प्राणी उद्यान में 2 जनवरी की रात एक तेंदुआ घुस गया। इस तेंदुए ने उद्यान में मौजूद एक काले हिरण को मार डाला। हमले से भयभीत होकर 7 अन्य हिरणों की भी मौत हुई है।
 
विज्ञापन
सरदार पटेल प्राणी उद्यान - फोटो : PC: statueofunityguide
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के नर्मदा जिले में स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के परिसर के बाद एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के परिसर के उद्यान में एक तेंदुआ घुस गया। इस तेंदुए ने उद्यान में मौजूद एक काले हिरण को मार डाला। अचानक हुए जंगली जानवर के हमले से भयभीत होकर सात और काले हिरणों की सदमे से मौत हो गई। तेंदुए को अभी तक नहीं पकड़ा जा सका है। 
विज्ञापन


पिछले 48 घंटों से वन विभाग के केवडिया संभाग के अधिकारी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के सामने स्थित सरदार पटेल प्राणी उद्यान में 2 जनवरी की रात को घुसे जंगली तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रहे है। आसपास के इलाकों में भी तेंदुए की उपस्थिति को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। 

अधिकारियों बताया कि तेंदुआ काले हिरण का शिकार करने के उद्देश्य से पार्क में घुसा था। उद्यान में कुल आठ काले हिरणों की मौत की सूचना मिली है। जिनमें से एक तेंदुए के हमले में और अन्य सात सदमे को कारण मर गए। इस घटना के बाद से पार्क को कुछ समय के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था। हालांकि शनिवार को इसे फिर से आम लोगों के लिए खोल दिया गया। 
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि, तेंदुआ को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। यह जंगली तेंदुआ दो से तीन साल का एक वयस्क है। उद्यान में जंगली तेंदुए के घुसने की यह पहली घटना है।  उप वन संरक्षक ने बताया कि उद्यान चारों ओर से जंगल से घिरा हुआ है, इसलिए तेंदुओं का आस-पास होना आम बात है। लेकिन बाड़बंद पार्क में घुसने की यह पहली घटना है।  

उप वन संरक्षक ने बताया कि,  पार्क में सीसीटीवी की अच्छी कवरेज है। जैसे ही घटना की जानकारी हुई, सुरक्षा कर्मियों को तुरंत सतर्क कर दिया गया। जिसके कारण तेंदुआ भाग गया। हालांकि अभी तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है। उद्यान में सभी शाकाहारी जानवर है। ऐसे में तेंदुआ घात लगाकर फिर से हमला कर सकता है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें